RADA
व्यापार

Business news: बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त

Business news: बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सुस्त शुरुआत के बाद मजबूत हुए और बढ़त हासिल कर बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 167 अंकों की बढ़त के साथ 71,595 के स्तर पर बंद हुए। वहीं, निफ्टी 64 अंक चढ़कर 21,782 पर पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। इसके साथ ही एफएमसीजी और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयर भी हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी गई। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 723 अंक नीचे फिसलकर 71,428 के स्तर पर बंद हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका