RADA
छत्तीसगढ़

स्वच्छ सर्वेक्षण – नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग ने 5 वार्डो के सफाई ठेकेदारों पर लगाया जुर्माना

रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 की प्रशासनिक तैयारियां प्रतिदिन तेज गति से निरन्तर प्रगति पर हैँ । जोन कमिश्नरों एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा वार्डो की सफाई व्यवस्था का प्रतिदिन नियमित आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने सतत माॅनिटरिंग की जा रही है एवं स्वच्छता में कमी मिलने पर सम्बंधित सफाई ठेकेदारों पर नोटिस जारी कर जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है।
इस क्रम में आज नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ए.के. हालदार के मार्गनिर्देशन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन ने नगर निगम जोन 8 के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम जोन 8 के तहत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड के अनुबंधित सफाई ठेकेदार राजेन्द्र यादव पर 10000 रू, डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड के ठेकेदार रजत इंटरप्राईजेस पर 10000 रू., रामकृष्ण परमहंस वार्ड के ठेकेदार दानेश्वर सेन्द्रे पर 10000 रू., शहीद भगत सिंह वार्ड के ठेकेदार ओमप्रकाश झा पर 10000 रू., संत रविदास वार्ड के ठेकेदार युनिवर्सल आटो इलेक्ट्रीकल्स एण्ड रिपेयरिंग वर्क पर 10000, बीएसयूपी सफाई गैंग के ठेकेदार अनिल गेलारे पर 10000 रूपये, ,कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 सफाई गैंग के ठेकेदार ललित इंटरप्राइजेस पर 10000 रूपये इस प्रकार कुल 5 भिन्न वार्डो, बीएसयूपी सफाई गैंग, कबीर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सफाई गैंग के अनुबंधित सफाई ठेकेदारों पर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के दौरान प्लेसमेंट सफाई कामगारों की उपस्थिति निर्धारित संख्या से कम मिलने पर कुल 70000 रू. का जुर्माना संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी कर किये जाने की कड़ी कार्यवाही व्यवस्था सुधार की दृष्टि से की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका