RADA
छत्तीसगढ़
Trending

गोलबाजार में निगम का छापा: 10 दुकानों से 35 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 12,900 रुपये जुर्माना

 रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप और छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी  प्रशांत रगड़े के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के वैज्ञानिक श्री मानिक चंदेल, उप अभियंता  एस. के. चौधरी, निगम जोन 4 सहायक अभियंता  दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर एवं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग के सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के गोलबाजार में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन की आकस्मिक जाँच और निरीक्षण किया. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गोलबाजार की 10 दुकानों से लगभग 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त कर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 12900 रूपये का जुर्माना किया है. अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका