छत्तीसगढ़
Trending

निगम ने रवि भवन के सामने 14 ठेले वालों पर 6700 रूपये का जुर्माना वसूला 

रायपुर ।  स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देशानुसार चलाये जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज नगर पालिक निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही और जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी  वीरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में जोन 4 क्षेत्र में रवि भवन के सामने 14 ठेलों की स्वच्छता का आकस्मिक निरीक्षण रायपुर नगर पालिक निगम को प्राप्त गन्दगी फैलाने सम्बंधित जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया।

इस दौरान प्राप्त जनशिकायतें सही पायी गयीं और ठेलों में डस्टबिन नहीं रखा जाना और गन्दगी फैलाया जाना स्थल पर पाया गया। इस पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्बंधित 14 ठेले वालों को भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 6700 रूपये जुर्माना किया गया. स्थल पर प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निदान किया गया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button