अपराध
Trending

कटघाेरा में 113 लीटर महुआ और 100 पाव अंग्रेजी शराब बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

काेरबा।  कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी बीच हाेली पर्व के पहले  पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 लीटर महुआ शराब और 100 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की है।

ये खबर भी पढ़ें : CG News : रायपुर में हाेने वाले दाे दिवसीय राहगीर दिवस स्थगित

अलग-अलग स्थानों से इस मामले में एक महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में वित्तीय क्रांति! सालाना 50 करोड़ की बचत से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

ये खबर भी पढ़ें : CG Big Breaking : बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग, 19 स्वास्थ्य केंद्र हुए सर्टिफाइड

कटघोरा थाना प्रभारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांति और खुशी से मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या असामाजिक कार्यों में शामिल होने से बचें।

ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button