RADA
छत्तीसगढ़

CG WEATHER : प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी पारा 39.5 डिग्री तक पहुंचा

रायपुर। प्रदेश छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. रविवार को कई इलाकों में लू का असर देखने को मिला. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर चली. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है. वहीं मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज भी प्रदेश में अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. हालांकि, कल से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है.

रायपुर में आंशिक बादल छाएंगे
राजधानी रायपुर में 17 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका