छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में गूंजा एनजीओ के जरिए मतांतर का मुद्दा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 13वें दिन आज भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने एनजीओ के जरिए मतांतर किए जाने का मामला
ध्यानाकर्षण के जरिए उठाया। चन्द्राकर ने कहा कि इसमें विदेशी फंडिंग से इनकार नहीं किया जा सकता है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि विदेशी फंडिंग की जांच और कार्यवाही का अधिकार केंद्र के पास है। छत्तीसगढ़ में 364 संस्थाएं थी, जांच के बाद 84 संस्थाओं की फंडिंग रोकी गई। 127 की वैधता समाप्त की गई है।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मतांतरण के मुद्दे पर कहा कि जशपुर जिले में सबसे ज्यादा मतांतर के मामले सामने आ रहे हैं। मिशनरियों से जुड़ी शैक्षणिक संस्थानों को करोड़ों का अनुदान दिया जाता है, लेकिन उसकी ऑडिट नहीं कराई जाती। राज्य में मतांतर और धर्म परिवर्तन के मामले बढ़ रहे हैं।
इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि चंगाई सभा की आड़ में मतांतर कराए जाने के शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इस साल ही अब तक चार मामले सामने आए है, जिस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाती है।
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि इन मामलों पर आपने जांच कराई है? इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संस्थाओं की एक्टिविटी पर हम ध्यान दे रहे हैं।जरूरत पड़ने पर कार्यवाही होगी। समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास के जरिए संस्थाओं को सालाना दो सौ से तीन सौ करोड़ का अनुदान दिया जाता है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बीते तीन साल में दिए गए अनुदान का आडिट किया जाएगा।
अजय चंद्राकर ने कहा कि नए कानून बनाने के लिए सरकार कोई प्रावधान करने जा रही है? गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक लागू है। जल्द ही नए प्रावधान इसमें शामिल किए जाएंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper