पंजाब
Trending

17 ग्राम हेरोइन के साथ महिला कांस्टेबल गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब के बठिंडा में एक महिला कांस्टेबल को हेरोइन तस्करी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। महिला कांस्टेबल के पास से 17 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तारी के समय महिला कांस्टेबल वर्दी में थी। वह वर्दी की आड़ में हेरोइन सप्लाई का काम कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

पंजाब पुलिस के आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बुधवार की देर शाम बठिंडा पुलिस ने महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला कांस्टेबल को मानसा जिला का नंबर अलाट है और वह बठिंडा में ड्यूटी कर रही थी। महिला कांस्टेबल की गिरफ्तारी के बाद एसएसपी मानसा ने आर्टिकल 311 के तहत कार्रवाई करते हुए आज उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

एक टीम का गठन करके महिला कांस्टेबल की हर तरह की संपत्ति की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। किसी प्रकार की अगर कोई अवैध संपत्ति मिलती है तो उसके विरुद्ध वही कार्रवाई की जाएगी जो नशा तस्करों के विरुद्ध की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

एसएसपी बठिंडा को निर्देश दिए गए हैं कि वह महिला कांस्टेबल के नशा तस्करों के साथ गठबंधन को लेकर पूरी जांच करें। जांच में पता लगाएं कि उक्त महिला कब से यह काम कर रही थी और वह कहां से हेरोइन लेकर कहां-कहां सप्लाई करती थी।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

इस बीच बठिंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली कांस्टेबल ‘इंस्टा क्वीन’ के नाम से मशहूर है। गिरफ्तारी के वक्त वह अपनी थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

उसने फरार होने की भी कोशिश की लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। महिला कांस्टेबल ने बीस दिन पहले ही थार खरीदी थी।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper