छत्तीसगढ़
Trending

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य पूरा, जल्द जारी हाेगा परीक्षा परिणाम

देहरादून । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। परिषद अप्रैल माह के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।


उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद सेमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 21 मार्च से शुरू हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य 4 अप्रैल को पूरा हो चुका है और अब परिफल तैयार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पहले परीक्षा परिणाम ओमएमआर प्रणाली पर आधारित थे लेकिन अब परिषद ने समस्त 29 मूल्यांकन केंद्रों पर एक ऑनलाइन प्रणाली लागू कर दी है। मूल्यांकन के बाद प्राप्तांक सीधे ऑनलाइन दर्ज किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिषद कार्यालय में अधिकारी प्राप्तांकों के सत्यापन के बाद परिणाम घोषित कर देंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper