RADA
देश-विदेश
Trending

छह लेन के ज़ीरकपुर बाईपास निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा में छह लेन के जीरकपुर बाईपास को आज मंजूरी प्रदान कर दी। हाइब्रिड एन्युटी मोड पर बनने वाले और पंजाब-हरियाणा से गुजरने वाले 19.2 किलोमीटर लंबे इस बाईपास पर कुल 1878.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि सरकार चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली विस्तार के साथ भीड़भाड़ कम करने के लिए सड़क नेटवर्क का विकास कर रही है। इसके तहत रिंग रोड नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। जीरकपुर बाईपास इस योजना का एक महत्वपूर्ण घटक है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

यह परियोजना पंजाब और हरियाणा में हाइब्रिड एन्युटी मोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग -7 (जीरकपुर-पटियाला) के जंक्शन से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग -5 (जीरकपुर-परवाणू) के जंक्शन पर समाप्त होने वाले 6 लेन वाले जीरकपुर बाईपास के रूप में पूरी की जाएगी। इसका उद्देश्य पटियाला, दिल्ली, मोहाली एरोसिटी से यातायात को डायवर्ट करके और हिमाचल प्रदेश को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान कर जीरकपुर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ को कम करना है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका