छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में  1 घंटे तक इंजन खराब होने से फंसी मालगाड़ी , दोनों तरफ लगा जाम

कोरबा । कोरबा में सीएसईबी चौक रेल्वे लाइन में कोयला लदी मालगाड़ी फंस गई। इससे मंगलवार सुबह 10 बजे करीब 1 घंटे तक फाटक बंद रहा और दोनों साइड लंबा जाम लग गया। जाम में मरीजों से भरी एंबुलेंस, यात्री बसें, ऑटो, कार और बाइक सवार फंसे रहे।इंजन लोड नहीं ले पाने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। इस वजह से फाटक बंद रहा। मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरा इंजन लगाया गया। काफी प्रयास के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

स्थानीय दुकानदार गोपी शुक्ला ने बताया कि यह समस्या आए दिन की है।

ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से राहत, ठंडक का साथ – Symphony 27L Air Cooler – Pratidin Rajdhani

फाटक बंद होने से उनके व्यापार पर भी असर पड़ता है। बुधवारी निवासी रितेश जैन ने बताया कि यह रास्ता कई मंदिरों और बुधवार बाजार का मुख्य मार्ग है। फाटक बंद होने पर लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।जान जोखिम में डालकर रेल्वे लाइन पार करने लगते है।

ये खबर भी पढ़ें : फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव

स्थानीय निवासी सुल्तान खान ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कई लोग जान जोखिम में डालकर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से या ऊपर से निकलने का प्रयास करते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS : नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी, रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान

शुभम साहू ने बताया कि अंडरब्रिज की मांग को लेकर कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। फाटक पर तैनात गेटकीपर और लोगों के बीच अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है। गेटमैन ने इस बारे में शिकायत भी की है।

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button