अपराध
Trending

CG News : रात दो बजे तक DJ बजने से बच्चे और वार्डवासी परेशान, पार्षद ने एसपी से की शिकायत 

रायपुर l कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कहे या फिर कानून को अपनी जेब में रखने का धौंस देने वाले इवेंट संचालक या फिर डीजे वाले को बड़ा समझे l शादियों के सीजन में शहर के कई इलाकों में रात 10  बजे के बाद तक कानफोडू डीजे बज रहा है। ऐसे में डीजे की तेज आवाज से बच्चे पढ़ाई तक नहीं कर पा रहे है। बुजुर्ग और दिल के मरीज इसकी आवाज से बेचैन हो रहे हैं, क्योंकि विवाह घर निर्धारित से तेज आवाज में डीजे बचा रहे हैं।  मामला तब गंभीर हो गया जब वार्ड के लोग एकजुट होकर पंजाब केसरी भवन में देर रात तक झनकने वाले डीजे साउंड से परेशान लोगों ने निजात पाने के लिए पार्षद का दरवाजा खटखटाया। पार्षद रेणु जयंत साहू ने वार्डवासियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पूरे मामले की जानकारी देते हुए पार्षद रेणु जयंत साहू ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 51 जोरा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंजाब केसरी भवन आता है। भवन के आसपास बस्ती और कॉलोनी है, जहां स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे रहते हैं l उक्त भवन विवाह व अन्य समारोह के लिए किराए पर दिया जाता है। यहां हमेशा देर रात तक डीजे साउंड का उपयोग किया जाता है l इसके ध्वनि प्रदूषण से काफी लोग विचलित हो जाते हैं l विशेषकर पढ़ने वाले बच्चों एवं बीमार व वृद्ध लोगों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आदेशों की अवहेलना
दरअसल, स्थानीय निवासियों ने बताया, उक्त भवन के प्रबंधन समिति के अधिकारी को धीमी आवाज का उपयोग करने के लिए निवेदन किया किंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. पंजाब केसरी भवन के प्रबंधकों द्वारा हाईकोर्ट की गाइडलाइन का स्पष्ट उल्लंघन किया जा रहा हैl लगातार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
 
फिलहाल, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रेणु जयंत साहू ने कहा कि प्रबंधन समिति द्वारा इस पर रोक नहीं लगाई गई तो प्रबंधन समिति के घर के सामने डीजे बजाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा l इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पंजाब केसरी प्रबंधन समिति की होगीl वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग भी की है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper