विशेष
Trending

संकल्प और ज्ञानवर्धक रचनात्मक कृति : डॉ प्रीति मिश्रा

रायपुर। डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में राजनीति विज्ञान विभाग की एम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्राओं ने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समसामयिक विषयों जैसे महाकुंभ,सुशासन,बजट, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव, नक्सलवाद,रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव,महतारी वंदन योजना,दिल्ली विधानसभा चुनाव,अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव,प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा,बंग्लादेश विवाद,खेलों इंडिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित हस्तरचित संकल्प का निर्माण किया।

इसी कड़ी में एम द्वितीय सेमेस्टर के छात्राओं ने सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी,सरोजनी नायडू तथा रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र को ज्ञानवर्धक हस्तलिखित रुप दिया है।छात्राओं ने नयी संसद भवन,त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था जिला पंचायत,जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के गठन एवं कार्यप्रणाली को मॉडल से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने उनके रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यो के लिए छात्राओं एवं एवं विभाग के प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि छात्राओं में पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है। प्राचार्य ने छात्राओं के यूनिफॉर्म एवं उनके अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि अनुशासन ही सफलता का आधार है। विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा ने प्राचार्य का स्वागत करते हुए विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ भूपेंद्र कुमार साहू ने किया।इस अवसर पर डॉ श्वेता बोहरा तथा डॉ मनीला दुबे उपस्थित रहीं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper