RADA
लाइफ स्टाइल
Trending

अब बिना चिंता के भरपूर चलाएं AC  ,कम आएगा Electricity Bill,  फॉलो करें ये टिप्स

इस साल मई महीने में ही चिलचिलाती गर्मी पड़ने लगी है ऐसे में कुछ घरों में तो दिन रात AC चल रहा है। अभी दनादन AC चल रहा है लेकिन महीने के अंत में लंबा-चौड़ा बिजली का बिल देख कई बार तो हालत खराब हो जाती है। कुछ मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है इतनी तो AC की कॉस्ट नहीं होती जितना 6 महीने में बिल आ जाता है।ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हालांकि गर्मी को तो कम नहीं किया जा सकता लेकिन बिजली बिल को आप कुछ टिप्स को फॉलो करके कम कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप दिनभर AC चलने के बाद भी बिजली के बिल को बचा सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

AC के साथ पंखा रखें ऑन
बहुत से लोग आज भी AC ऑन करते ही रूम के फैन को बंद कर देते हैं। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि आप रूम को पूरी तरह शिमला बना दें। अगर आप AC के साथ पंखा ऑन रखते हैं तो भी आप ठंडी हवा का मजा लेने के साथ बिजली का बिल बचा सकते हैं। यहां तक की आप बीच-बीच में AC को बंद भी कर सकते हैं। रूम काफी देर तक ठंडा रहता है। इसके अलावा आप AC का टेम्परेचर बढ़कर और फैन को तेज रख कर भी बिजली बिल को बचा सकते हैं।ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका  कम कीमत में  –  स्टाइल भी और स्मार्ट भी

AC वाले कमरे में न रखें ये सामान
आपके घर के जिस भी रूम में AC लगा हुआ है उस रूम में जितना हो सके कम सामान रखें और ऐसे सामान को रखने से बचें जो बहुत ज्यादा हीट छोटे हैं। जैसे आपको कभी भी AC वाले रूम में फ्रिज नहीं रखना चाहिए और हो सके तो कंप्यूटर जैसे डिवाइस भी AC वाले रूम में न रखें। ऐसे डिवाइस काफी हीट जनरेट करते है जिसकी वजह से AC को रूम ठंडा करने में ज्यादा वक्त लगता है। इसके अलावा हो सके तो AC वाले रूम के दरवाजे बार बार न खोलें।ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के सरगुजा संभाग में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी

सही टेंपरेचर पर रखें
बेहतर कूलिंग के साथ अगर आप बिजली का बिल भी बचाना चाहते हैं तो AC के टेंपरेचर को किसी एक नंबर पर सेट करके छोड़ दें। कभी भी एयर कंडीशनर को 18 या 20 पर न चलाएं क्योंकि ज्यादा कूलिंग आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है और इसकी वजह से बिजली बिल भी ज्यादा आएगा। AC को हमेशा 24 या 25 डिग्री टेंपरेचर पर यूज करें। जरूरी होने पर ही कूलिंग को एडजस्ट करें।
हर 15 दिन में AC का फिल्टर साफ करेंये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सोना 90 हजार के पार, चांदी भी 1 लाख के पार पहुंचा

गंदे फिल्टर से कूलिंग पर असर पड़ता है और मशीन ज्यादा बिजली खपत करती है. फिल्टर साफ रखेंगे तो AC स्मूद चलेगा.
एनर्जी स्टार रेटिंग वाला AC चुनें
अगर नया AC खरीद रहे हैं तो 5 स्टार वाला AC लें. ये थोड़े महंगे जरूर होते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में बिजली का खर्च बचाते हैं.ये खबर भी पढ़ें : Lemon water : गर्मियों में जरूरी है लेमन वाटर, जानिए नींबू पानी के 9 जबरदस्त फायदे

समय पर कराएं सर्विसिंग
AC की टाइम-टाइम पर सर्विसिंग कराना न भूलें, इससे मशीन एफिशिएंट रहती है. तो इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप AC को बिना डरे चलाएं और बिजली का बिल भी काबू में रखें.ये खबर भी पढ़ें : इतनी गर्मी और बढ़ती उम्र में भी आंखों का ध्यान रखे इससे

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका