RADA
मनोरंजन

Entertainment News: आर्टिकल 370 की अच्छी शुरुआत, क्रैक नहीं दिखा सकी कमाल

Entertainment News: आर्टिकल 370 की अच्छी शुरुआत, क्रैक नहीं दिखा सकी कमाल

फरवरी के महीने में कई मशहूर सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लोगों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, ऋतिक की फाइटर और हाल ही में रिलीज हुई विद्युत जामवाल की क्रैक और यामी गौतम की आर्टिकल 370 फिल्म शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन फिल्मों ने इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्रैक
विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल अभिनती फिल्म क्रैक ने इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने महज चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस पास है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करनी होगी।

आर्टिकल 370
इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 भी शामिल है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन यह फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो दिन में फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसा जिया को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही ही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को फिल्म ने दो करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 68.3 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।

फाइटर
जनवरी के महीने में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। चौथे हफ्ते में फिल्म ने सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 30वें दिन इस फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 209.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका