RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG NEWS : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त  

रायपुर । भारत – पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त कर दी गई है। रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसे हालातों में हमें साहस और हिम्मत से काम लेना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता सेना और अर्धसैनिक बल होने चाहिए। रेल मंडल में कार्यरत वाणिज्य विभाग के स्टाफ और फ्रंटलाइन को अलग -अलग ग्रुप में बांटकर पूरे स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर रेलवे स्टेशन  (फाईल फाेटाे )

रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस समय बहुत सारे सेंसेटिव मूवमेंट भी हो रहे हैं। देश को और हमारी सीमाओं को लगातार सैनिकों के साथ ही जो भी सामग्री है।जो भी क्रिटिकल चीज हैं।उनकी जरूरत है। इस दौरान इस मूवमेंट या जो बैकअप सपोर्ट है, उसको बनाए रखने के लिए यह समय अधिकार मांगने का नहीं है बल्कि कर्तव्य का समय है।इस तरह का मूवमेंट जो हमारे फौजी भाई या हमारे मिलिट्री फोर्सेस के लोग हो या फिर क्रिटिकल सर्विस में डॉक्टर एंबुलेंस के साथ ही इस तरीके के जो भी मूवमेंट हो रहे हैं। ऐसे समय में सभी फ्रंट लाइन स्टाफ को मौजूदा स्थिति में हर समस्या और सभी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।सभी फ्रंट लाइन स्टाफ को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा गया है। यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि वह किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति का शक होने पर तुरंत रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी या फिर स्टाफ को सूचना दे।

त्रिवेदी ने कहा रेल कर्मी सजग सैनिक की भूमिका के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाएं ना की अफवाह फैलाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।क्योंकि जिस तरह से देश के हालात बन रहे हैं बैक सपोर्ट बनाए रखने के लिए जो आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रेल प्रशासन को सहयोग करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका