जॉब - एजुकेशन
Trending

आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 मई (हि.स.)।  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग 8 से 10 मई तक आयोजित कर विद्यालय आवंटन की कार्रवाई किया गया।

प्रथम काउंसलिंग में अनुपस्थित होने के कारण रिक्त सीटों को प्रतीक्षा सूची से द्वितीय मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास लोहराझोरकी टिकट कला गौरेला में) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए द्वितीय मेरिट सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला एवं कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा एवं नेवसा के सूचना पटल पर भी देखा जा सकता है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper