मध्यप्रदेश
Trending

शिक्षक को पेट्रोल डालकर जलाया, चार लाख रुपये भी लूटे, जांच शुरू

दमोह। मप्र के दमोह जिले के हटा क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक शिक्षक को पेट्रोल डालकर मौत के घाट उतार दिया एवं उसके पास से चार लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हटा क्षेत्र के ग्राम रसंदों में प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राजेश त्रिपाठी गुरुवार की रात किसी शादी समारोह से अपनी मोटर साईकिल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में ग्राम हारट एवं बरोदा के बीच नहर के पास चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। जिसकी सूचना शिक्षक राजेश त्रिपाठी ने अपने भाई को मोबाइल पर दी और उसी के बाद फोन बंद हो गया। परिजन घटना स्थान पर जब पहुंचे तो वहां झूलसी हुई अवस्था में राजेश त्रिपाठी को देखा। परिजन उनको लेकर हटा चिकित्सालय हटा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को दमोह जिला चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

परिजन मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना लूट से जुडी हुई है क्योंकि मोटरसाईकिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया एवं मृतक के पास जो थेले में चार लाख रुपये थे, उनको लूटने एवं पेट्रोल डालकर हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गये।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper