RADA
छत्तीसगढ़
Trending

महापौर चौबे ने पार्षद ममता सोनू तिवारी, जोन 5 कमिश्नर सहित विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

रायपुर।  नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 5 के अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण बारिश के पूर्व नाले – नालियों की सफाई व्यवस्था और विभिन्न कार्यों को लेकर वार्ड 67 पार्षद  ममता सोनू तिवारी, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता  लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा, उप अभियंता  संस्कार शर्मा, टिकेन्द्र चंद्राकर, अंकुर शर्मा एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया. कार्य की स्थल समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर मीनल चौबे ने लोहार चौक भाठागांव के समीप निकास सुगम बनाने पुलिया की आवश्यक मरम्मत शीघ्र करवाने, चंगोराभाठा शीतला तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश दिए हैँ. महापौर ने वार्ड पार्षद और जोन कमिश्नर की उपस्थिति में विनायक कॉलोनी के क्षेत्र में उद्यान का निरीक्षण कर उसे सुव्यवस्थित करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए हैँ. महापौर ने बारिश के पूर्व सभी नालों और नालियों में तले तक लद्दी निकालकर मुहाने खोलकर गन्दे पानी की सुगम निकासी पूर्वनिश्चित करने निर्देशित किया है, ताकि बारिश में नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े महापौर  मीनल चौबे ने पार्षद  ममता सोनू तिवारी सहित जोन 5 जोन कमिश्नर और अधिकारियों की उपस्थिति में जोन क्रमांक 5 के क्षेत्र के अंतर्गत भक्त माता कर्मा वार्ड क्षेत्र में तिरंगा चौक,वालफोर्ट सिटी के पास,रिंग रोड, भाठागांव, ब्रह्मवेद स्कूल के पास,शीतला तालाब के पास पहुंचकर नालों एवं नालियों की बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका