छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कबीर जयन्ती पर समस्त नगरवासियों को दी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाये

संत कबीर दास के दोहे और उपदेश वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हैँ

अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की अपील

रायपुर- रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने समस्त नगरवासियों को कबीर जयन्ती दिनांक 11 जून 2025 के अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कबीर पंथ के सभी अनुयायियों सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु संत कबीर दास के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि संत कबीर दास के दोहे और उपदेश वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हैँ.
नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की एक बार पुनः विनम्र अपील नगर पालिक निगम रायपुर की ओर से शहर हित में की है.

Back to top button