उत्तराखण्ड
Trending

 अलीगढ़ के छह युवक रामबाड़ा में नदी पार करते समय फंसे, एक बह गया, पांच को बचाया

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड) । केदारनाथधाम से बाबा के दर्शन कर लौट रहे उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के छह युवक रामबाड़ा के पास नदी पार करते समय फंस गए। इस दौरान एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ शेष पांचों युवकों को बचा लिया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने रात लगभग 10:50 बजे एसडीआरएफ को सूचना दी कि लिनचोली के पास नदी में पांच व्यक्ति फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ भीमबली की टीम पहुंची। टीम ने पांचों युवकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचा लिया। इन युवकों ने टीम को बताया कि वह अलीगढ़ के रहने वाले हैं। बाबा के दर्शन के पश्चात छोटे रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे थे। रामबाड़ा क्षेत्र में नदी पार करते समय वह फंस गए थे। इस दौरान उनका साथी राहुल (22) बह गया। वह लोग उसे पकड़ नहीं सके।

अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए पांचों युवकों को सकुशल मुख्य मार्ग तक लाने के बाद पुलिस चौकी लिनचोली को सुपुर्द कर किया गया। इनके नाम विष्णु चौधरी (20) पुत्र लोकेंद्र सिंह, कुनाल (17) पुत्र नरेंद्र सिंह, शिभव (21) पुत्र श्रीकांत शर्मा, महेश चौधरी (19) पुत्र गजेंद्र सिंह और शिभव कुमार (20) पुत्र दिनेश पालीवाल है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper