
रायपुर । राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से अवैध दस्तावेज के साथ पहचान छुपा कर भारत में रह रहे थे। वे टीकरापारा क्षेत्र में अंडा का ठेला लगाकर करीब 16 सालों से रायपुर में रह रहे थे। जांच में पुलिस ने दंपति के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किए।
शनिवार देर शाम मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि रायपुर के टिकरापारा धरमनगर में बांग्लादेशी नागरिक के रहने की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच और टिकरापारा पुलिस ने इनपर नजर रखना शुरू किया। 49 वर्षीय मोहम्मद दिलावर के घर छापा मारकर उसके निवास और पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें कई विसंगतियां मिली। मोहम्मद दिलावर अपनी पत्नी परवीन बेगम (45) और अपने बच्चे के साथ धर्मनगर इलाके में एक किराए के मकान में रह रहा था। दंपति अपना जीवनयापन अंडे का ठेला लगाकर कर रहा था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह परिवार बांग्लादेश के मुख्यारपुर थाना, मुंशीगंज का मूल निवासी है।
पुलिस ने दस्तावेजों में गड़बड़ियां मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस इस मामले में यह जांच कर रही है कि इनका संपर्क किसी संदिग्ध नेटवर्क या गुट से तो नहीं है। वहीं पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे अन्य अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की भी जांच शुरू कर दी गई

