RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग सलाहकार समिति की बैठक अध्यक्ष मनोज वर्मा ने ली

प्रत्येक दिन कम से कम 10 घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सर्वे करने के दिए गए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- आज नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग सलाहकार समिति की बैठक विभाग के अध्यक्ष  मनोज वर्मा की अध्यक्षता समिति सदस्य जोन 3 अध्यक्ष  साधना प्रमोद साहूपार्षद सर्वश्री खगपति सोनी,कृष्णा सोनकर,सोहन लाल साहू रवि सोनकर, महेन्द्र औसर, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, विनय पंकज निर्मलकर, शेख मुशीर, अपर आयुक्त  पंकज के. शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में हुई. नगरीय नियोजन और भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष  मनोज वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निवेश विभाग की टीम प्रत्येक दिन कम से कम 10 घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सर्वे करे.
नगर निगम नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग सलाहकार समिति की बैठक में नगर निवेश विभाग के अधिकारियों द्वारा समिति सदस्य पार्षदों को जानकारी दी गयी कि नगर निगम रायपुर के नगर निवेश विभाग द्वारा वर्ष 2019 से 25 फरवरी 2025 तक 329 अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों में नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 ग के प्रावधान के अंतर्गत कार्यवाही कर मुरूम रोड को सम्बंधित अवैध प्लाटिंग स्थल पर काटकर आवागमन बाधित किया गया है और अवैध प्लाटिंग का सूचना बोर्ड लगाया गया है. इसी प्रकार ऑनलाइन भवन अनुज्ञा हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु दिनांक 1 अप्रेल 2017 से 31 मार्च 2025 तक 150 वर्गमीटर से अधिक के भूखण्डों हेतु 6270 आवासीय प्रकरणों में 13 करोड़ 68 लाख 39184 रूपये और 961 व्यवसायिक प्रकरणों में 10 करोड़ 20 लाख 9007 रूपये कुल 23 करोड़ 88 लाख 48191 रूपये निगम कोष में जमा किये गए हैँ.

 

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका