छत्तीसगढ़
Trending

अनियंत्रित कार डबरी में गिरी ,एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के खैरागढ़-धमधा मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर ग्राम गाड़ाडीह के पास सड़क किनारे स्थित डबरी में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की पानी भरे डबरी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
खैरागढ़ पुलिस ने आज  जानकारी दी है कि ललित साहू (45 वर्ष) एवं अनिरुद्ध जंघेल (55 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम साल्हेकला, खैरागढ़ से बैंक संबंधी कार्य निपटाकर कार से वापस लौट रहे थे। इसी बीच गाड़ाडीह के समीप मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ा और वह पलटकर डबरी में समा गई। रास्ता सुनसान होने के कारण इस पलटी हुई कार देखकर हादसे की जानकारी काफी देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दुर्भाग्यवश, ललित साहू की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिरुद्ध जंघेल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खैरागढ़ भेजा गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button