छत्तीसगढ़
Trending

विधानसभा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर आज रविवार काे उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह के मुख्य द्वार पर स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button