अपराध

Crime news : छत्तीसगढ़ की डांसर इस राज्य में रेप की हुई शिकार

Crime news : छत्तीसगढ़ की डांसर इस राज्य में रेप की हुई शिकार

झारखंड के पलामू जिले में गैंगरेप की एक और घटना सामने आई है. पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 21 वर्ष की एक स्टेज कलाकार (डांसर) के साथ उसके 3 सह-कलाकारों ने ही गैंगरेप किया. यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप के अगले दिन ही हुई.

सडीपीओ राकेश सिंह ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क पर हुई. उन्होंने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में आरोपी छोड़कर मौके से भाग गए. महिला कलाकार छत्तीसगढ़ से पलामू जिले के विश्रामपुर में एक कार्यक्रम के लिए आई थी. कुछ कारणों से वह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, इसलिए, वह अपने पुरुष सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य समारोह के लिए चली गई.

Back to top button
📰 E-Paper