RADA
व्यापार
Trending

Gold प्रेमियों के लिए खुशखबरी, सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जाने आज का ताजा भाव

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज नरमी नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज 900 रुपये से लेकर 940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की तरह चांदी भी आज 1,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,05,920 रुपये से लेकर 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 97,050 रुपये से लेकर 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,25,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,05,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,05,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,05,920 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,05,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 1,05,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका