व्यापार
Trending

ईडी का दिल्ली-एनसीआर सहित नौ ठिकानों पर छापा, जाने क्या है मामला

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय  ने आज दिल्ली-एनसीआर, तमिलनाडु और कर्नाटक में नौ ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी हरियाणा स्थित एक बिजली क्षेत्र की कंपनी और उसके प्रमोटरों द्वारा कथित तौर पर 346 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी के गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पांच परिसरों, चेन्नई में तीन और बेंगलुरु में एक ठिकानों में छापेमारी की है। यह जांच गुरुग्राम स्थित हाइथ्रो पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के खिलाफ है, जो परिसमापन (लिक्विडेशन) के दौर से गुजर रही है। इसके निदेशकों अमूल गबरानी और अजय कुमार बिश्नोई के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी ईडी की जांच जारी है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दर्ज फरवरी 2025 की सीबीआई एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें प्रमोटरों पर आरोप है कि उन्होंने ऋण राशि को अपनी कुछ संबद्ध संस्थाओं को हस्तांतरित कर दिया, जिससे बैंकों को नुकसान हुआ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper