RADA
अन्य

अभिनेत्री नयनतारा का फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल पूर्ण

साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने इंडस्ट्री में अपने 22 साल पूरे कर लिए हैं।

वेब-डेस्क :- साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने इंडस्ट्री में अपने 22 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर नयनतारा ने एक इमोशनल नोट लिखा है। इस नोट में नयनतारा ने फैंस का शुक्रिया जताते हुए अपने किरदारों और करियर के अनुभवों के बारे में भी बात की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हर शॉट ने मुझे दिया आकार
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर एक लिखे हुए नोट की है। इस नोट में अभिनेत्री ने लिखा, ‘22 साल हो गए जब मैं पहली बार कैमरे के सामने खड़ी हुई थी, तब मुझे नहीं पता था कि फिल्में मेरे जीवन का प्यार बन जाएंगी। हर शॉट, हर फ्रेम, हर खामोशी, ने मुझे आकार दिया, मुझे ठीक किया और मुझे वह बनाया जो मैं हूं। हमेशा आभारी रहूंगी।’साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने इंडस्ट्री में अपने 22 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर नयनतारा ने एक इमोशनल नोट लिखा है। इस नोट में नयनतारा ने फैंस का शुक्रिया जताते हुए अपने किरदारों और करियर के अनुभवों के बारे में भी बात की है।

यह भी पढ़े … शेयर बाजार ने बढ़त के साथ की शुरुआत – Pratidin Rajdhani

2003 में की करियर की शुरुआत
नयनतारा ने साल 2003 में मलयालम फिल्म ‘मनास्सिनक्कारे’ से अपने करियर की शुरुआत की और अपने अभिनय से जल्द ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली। इन वर्षों में उन्होंने ‘चंद्रमुखी’, ‘श्री राम राज्यम’, ‘आराम’, ‘माया’, ‘कोलमावु कोकिला’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। नयनतारा देखते-देखते साउथ सिनेमा की लीडिंग हीरोइन बन गईं और फैंस ने उन्हें लेडी सुपरस्टार का तमगा भी दे दिया।

‘जवान’ से की बॉलीवुड में शुरुआत
नयनतारा ने साल 2023 में आई फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में भी अपनी शुरुआत की। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए। इसी फिल्म के लिए शाहरुख खान को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

नयनतारा की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा इस समय कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें निर्देशक सुंदर सी के साथ एक बड़े बजट की फिल्म, ‘मुकुथी अम्मन 2’, यश की आगामी कन्नड़ फिल्म ‘टॉक्सिक’ और विष्णु एडवन द्वारा निर्देशित कविन के साथ तमिल फिल्म ‘हाय’ शामिल है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका