खेल

IND vs WI: गिल की ‘गलती’ से हुए यशस्वी आउट, दिखे नाराज़

शुभमन गिल के साथ तालमेल में कमी के कारण वह रन आउट हो गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए।

वेब-डेस्क :- भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अच्छी फॉर्म में थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के करीब थे। हालांकि, शुभमन गिल के साथ तालमेल में कमी के कारण वह रन आउट हो गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में यशस्वी के रूप में तीसरा झटका लगा।

गिल के वापस लौटने से यशस्वी ने गवाया विकेट
यशस्वी ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाया था और वह स्टंप्स तक 173 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने दूसरे दिन पारी आगे बढ़ाई और वह दोहरा शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे। जेडन सील्स की गेंद पर यशस्वी ने शॉट खेला और गिल को दौड़ने का इशारा किया, यशस्वी आधी क्रीज पार कर चुके थे, लेकिन तभी गिल वापस लौट गए और इस तरह यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी आउट होने के बाद निराश और नाराज नजर आए। वह 258 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए।

अमिताभ बच्चन का 83वां जन्मदिन, खास अंदाज़ में फैंस ने दिया बधाई – Pratidin Rajdhani

https://x.com/NightWatchMad/status/1976868482903162897?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1976868482903162897%7Ctwgr%5Ed1e39b57e188418d933cfc82ed66d8f16adf978a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fnd-vs-wi-2nd-test-day-2-yashasvi-jaiswal-misses-double-century-due-to-shubman-gill-miscommunication-2025-10-11

ड्रेसिंग रूम में चुपचाप नाराज़ बैठे दिखे यशस्वी
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे दिन दो विकेट पर 318 रन से पारी आगे बढ़ाई, लेकिन टीम ने जल्द ही यशस्वी का विकेट गंवा दिया। रन लेने का कॉल यशस्वी का था और वह आगे भी बढ़ गए थे, लेकिन गिल की एक ‘गलती’ के कारण वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। यशस्वी इस तरह आउट होने से काफी निराश दिखे और कुछ देर तक उन्होंने गिल के सामने अपना गुस्सा भी दिखाया। अंत में वह निराश होकर पवेलियन लौट गए और ड्रेसिंग रूम में भी वह चुपचाप बैठे नजर आए।

यशस्वी ने विजय हजारे को पीछे छोड़ा
यशस्वी भले ही दोहरा शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने विजय हजारे को पीछे छोड़ दिया है। रन आउट होकर सर्वोच्च निजी स्कोर बनाने के मामले में यशस्वी भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। विजय हजारे 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ 155 रन बनाकर रन आउट हुए थे। इस सूची में शीर्ष पर संजय मांजरेकर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में 218 रन बनाए, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper