छत्तीसगढ़सरकारी

निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष ने ली जल विभाग के कार्यों की समीक्षा

जल विभाग के कार्यों की रावणभाठा फिल्टरप्लांट में पहुंचकर बैठक लेकर समीक्षा की गयी।

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू द्वारा जल विभाग के कार्यों की रावणभाठा फिल्टरप्लांट में पहुंचकर बैठक लेकर समीक्षा की गयी।

समीक्षा बैठक में नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू ने नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों में जल विभाग में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं समय पर सभी कार्यों को पूर्ण करने, पाइप लाइन लीकेज, पावर पंप/हैंड पंप की मरम्मत का कार्य तत्काल करने के निर्देश दिये गये एवं नल कनेक्शन की जानकारी ली गयी। ग्रीष्मकाल में जलसंकट से ग्रस्त क्षेत्रों में किराए से चलाए गए टैंकरों की जानकारी ली जाकर आगामी वर्ष 2026 में ग्रीष्मकाल के पूर्व योजना बनाकर समस्या का समाधान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सभी जोनों के जल विभाग अभियंताओं को दिये गये।

सिंहस्थ-2028 के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्यों की समीक्षा – Pratidin Rajdhani

बैठक में कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेंद सहित सहायक अभियंता/ उप अभियंता फिल्टर प्लांट तथा सभी जोन के जल विभाग के सहायक अभियंता एवं उपअभियंतागण उपस्थित थे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button