छत्तीसगढ़

दिवाली की रोशनी हर घर पहुंचाने की सिंधी काउंसिल की पहल

दीपावली पर्व के अवसर पर सिंधी काउंसिल आफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने एक दीया श्रीराम के नाम

रायपुर से जतिन नचरानी

रायपुर :- दीपावली पर्व के अवसर पर सिंधी काउंसिल आफ इंडिया, छत्तीसगढ़ इकाई ने एक दीया श्रीराम के नाम अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में नि:शुल्क दीया और रंगोली वितरण किया जा रहा है, जिससे समाज में भक्ति, प्रेम और एकता का संदेश फैल सके। सोमवार को इस अभियान का शुभारंभ डॉ. एन. डी. गजवानी क्लीनिक से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल ने किया। उन्होंने उपस्थित जनों के बीच दीया और रंगोली वितरित किए तथा श्रीराम के नाम का दीया जलाकर राम भजन का गायन किया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि यह अभियान 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान रायपुर समेत विभिन्न बस्तियों और कॉलोनियों में नि:शुल्क दीया और रंगोली के पैकेट बांटे जाएंगे।

यह भी पढ़े :- दिवाली के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश – Pratidin Rajdhani

उनका कहना था कि यह अभियान केवल दीया वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, आस्था और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर दीप जलाकर श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और राम भजन गाकर वातावरण को भक्ति से भर दिया। उपस्थित लोगों ने भी घर-घर जाकर दीया जलाने और राम नाम का स्मरण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल, पार्षद स्वप्निल मिश्रा, ललित जैसिंघ, डॉ. एन. डी. गजवानी, डॉ. किरण माखीजा, नितिन कृष्णानी, सुनील कुकरेजा, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, डॉ. निखिल मोतीरमानी, इंदु गोधवानी, मोहन वलयानी, रोशन आहूजा, दिनेश आठवानी, डॉ. नीलिमा आहूजा, चंदर देवानी, महेश खिलनानी और राजेश रेलवानी उपस्थित रहे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper