छत्तीसगढ़

नया बस स्टैंड में किया गया निःशुल्क दीया एवम रंगोली वितरण

रायपुर :- सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक दीया श्रीराम के नाम के दूसरे दिन नया बस स्टैंड में दीया रंगोली वितरण किया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने कहा नया बस स्टैंड में यात्रियों एवम बस ड्राइवर कंडक्टर साथ में सफाई कर्मचारी और कुलियों को रंगोली पैकेट दिए गए। सोहन साहू का परिवार जो जशपुर का रहने वाला है सोहन ने कहा पहला दीया में अपने मंदिर में रामजी के नाम से जलाकर पूजा अर्चना करूंगा।

चेंबर पदाधिकारियों ने मिट्टी के दीए खरीदकर दिया ”स्वदेशी अपनाओ” का नारा – Pratidin Rajdhani

बीजेपी प्रदेश मंत्री अमित साहू ने कहा श्रीराम के जयकारे के साथ दिवाली की आगाज हुई और बड़ा संघर्ष के बाद श्रीराम मंदिर बना अयोध्या में सभी नागरिक बंधु से आग्रह अपने अपने घर में श्रीराम के नाम पे दीया जलाकर दिवाली बनाए। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश मंत्री अमित साहू सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ अर्पित सूर्यवंशी तेजकुमार बजाज चंदर देवानी किशोर आहूजा नरसा लालवानी सुनील कुकरेजा नितिन कृष्णानी सुधीर रमानी राजेश रेलवानी मोहन वलयानी धनेश मटलानी रितेश वाधवा महेश खिलनानी उपस्थित थे।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper