मनोरंजन

“महाभारत” के जानेमाने अभिनेता पंकज धीर का निधन

वेब-डेस्क :- बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि ‘महाभारत’ में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान ने की। पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ। फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा।

दोस्त ने दी जानकारी
इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने कहा, ‘हां, यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे, फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।’

बेटे निकेतन का पोस्ट हुआ वायरल
पंकज धीर के निधन के कुछ घंटे पहले उनके बेटे और अभिनेता निकेतन धीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जो अब चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल निकेतन ने भगवान शिव की एक तस्वीर जारी की जिसमें लिखा हुआ था- ‘जो भी आ रहा है। उसे आने दो, जो रहता है उसे रहने दो, जो जाता है जाने दो और भगवान शिव का भक्त होने के नाते आगे बढ़ो ( बहुत मुश्किल है ऐसा करना )’

कैंसर के चलते हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज धीर का निधन कैंसर की वजह से हुआ। कुछ समय पहले उन्होंने कैंसर को हराया था लेकिन कुछ समय के बाद उनका कैंसर फिर से लौट आया। वो पिछले काफी समय से इसी के चलते बीमार चल रहे थे।

बेटी को छेड़ोगे तो करोगे यमराज के दर्शन – CM योगी – Pratidin Rajdhani

किस्मत ने बना दिया महाभारत का ‘कर्ण’
एक इंटरव्यू में पंकज धीर ने उस दिलचस्प किस्से को याद किया था जब उन्हें अर्जुन के किरदार के लिए सिलेक्ट किया गया था। उस समय लेखकों और पैनल के सदस्यों रही मासूम रजा, भृंग तुपकरी और पंडित नरेंद्र शर्मा ने एकमत से कहा था कि वह अर्जुन के किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन भी कर दिया था। लेकिन तभी चोपड़ा साहब ने कहा कि अर्जुन के रूप में उन्हें बृहन्नला (अर्जुन का नपुंसक अवतार) की भूमिका भी निभानी होगी, जिसके लिए मूंछें हटानी जरूरी हैं।

पंकज धीर ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका चेहरा मूंछों के साथ ही संतुलित दिखता है, और बिना मूंछ के उनका लुक बदल जाएगा। बी.आर. चोपड़ा ने नाराज होकर उनसे कहा, ‘क्या आप वाकई एक्टर हैं? इतनी बड़ी भूमिका सिर्फ मूंछ के कारण छोड़ रहे हैं?’ और इसी के साथ उन्होंने पंकज को अपने ऑफिस से बाहर जाने के लिए कह दिया।

फिल्मों में भी आ चुके थे नजर
उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें ‘सनम बेवफा’, ‘बादशाह’ जैसी फिल्में और ‘चंद्रकांता’, ‘ससुराल सिमर का’ जैसे टीवी शो शामिल हैं। धीर ने एक निर्देशक के रूप में भी काम किया और ‘माय फादर गॉडफादर’ नाम की फिल्म का निर्देशन किया। उन्होंने ‘अभिनय एक्टिंग एकेडमी’ की स्थापना भी की।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper