मनोरंजन

मीज़ान जाफरी ने अजय देवगन का यादगार सीन दोहराया

‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है।

वेब-डेस्क :- ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ। यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है। इस बार सीक्वल में मीज़ान जाफरी भी नज़र आएंगे। उन्होंने फिल्म में अजय देवगन का ‘फूल और कांटे’ वाला आइकॉनिक स्प्लिट सीन दोहराया है।

मीज़ान ने बताया,
“अजय सर के साथ काम करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और सेट पर सबका बहुत सपोर्ट मिला। जब मैं कार पर स्प्लिट सीन कर रहा था, तब अजय सर खुद आए और मेरी हार्नेस पकड़कर मदद की।”

यह भी पढ़े :- नर्सिंग पाठ्यक्रमों मेंआवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी – Pratidin Rajdhani

इस सीन को लेकर मीज़ान ने कहा,
“मैं बहुत नर्वस था क्योंकि यह सीन सिर्फ अजय सर से जुड़ा है। लेकिन उन्होंने मुझे गाइड किया और मोटिवेट किया। यह सीन फिल्म में मेरी एंट्री का हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि लोगों को पसंद आएगा।”

‘दे दे प्यार दे 2’ का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रकुलप्रीत सिंह, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper