RADA
खेल
Trending

IND vs AUS T20 : ऑस्ट्रेलिया 40 गेंद शेष रहते जीता दूसरा टी20, नौ भारतीय खिलाड़ी नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा

मेलबर्न । शुक्रवार 31 अक्टूबर को खेले दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। जीत के लिए मिले 126 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कंगारुओं ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था। अब तीसरा टी20 दो नवंबर को खेला जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह गेंद शेष रहने के मामले में टी20 में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंद शेष रहते भारत को हराया। पहले नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया ही है। उसने 2008 में भारत को 52 गेंद शेष रहते हराया था।

भारत की पारी
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। वहीं, हर्षित राणा ने 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ नहीं छू सका। बाकी के नौ खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। शुभमन गिल पांच रन, संजू सैमसन दो रन और कप्तान सूर्यकुमार एक रन बना सके। इसके अलावा अक्षर पटेल सात रन और शिवम दुबे चार रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को दो-दो विकेट मिले। स्टोइनिस ने एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पारी
126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इस साझेदारी को वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा। उन्होंने हेड को आउट किया। हेड ने 15 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। वहीं, मार्श अर्धशतक से चूक गए। वह 26 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने 20 रन बनाए। वहीं, टिम डेविड एक रन बना सके।

बुमराह हैट्रिक से चूके
इसके बाद बुमराह का जलवा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 13वें ओवर में बुमराह हैट्रिक से चूक गए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल ओवेन को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। वह 14 रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया। शॉर्ट खाता नहीं खोल सके। हालांकि, स्टोइनिस ने नाबाद छह रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत की ओर से बुमराह के अलावा वरुण और कुलदीप ने दो-दो विकेट लिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका