RADA
छत्तीसगढ़

Cg news : स्कूल में खाना खा रहे थे बच्चे, गिरा छज्जा

Cg news : स्कूल में खाना खा रहे थे बच्चे, गिरा छज्जा

कोरबा । तेज आंधी तूफान में स्कूल का छज्जा गिर गया। घटना में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गये। कई बच्चों के हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी है। घटना पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव की है, जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल का छज्जा गिर गया। तेज आंधी के कारण स्कूल की सीमेंट का सीट भी उड़ गया। छज्जा गिरने से मलबे की चपेट ने आने से 13 बच्चे घायल हो गये हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छज्जा गिरा, उस वक्त बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे। पोड़ी ब्लॉक के दर्री पारा गांव की घटना बतायी जा रही है। घायल बच्चो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चे के हाथ भी फ्रैक्चर हुए हैं। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी बच्चो का बेहतर उपचार और मामले में जांच की बात कही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका