सर्दी में भी जमेगी मलाईदार दही, यहां जानें वो सीक्रेट टिप्स

Curd Making Tips in Cold: सर्दियों में दही न जमना एक आम समस्या है. ठंड के कारण दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया ठीक से काम नहीं कर पाते, इसलिए दही पतली रह जाती है या जमने में ज्यादा समय लेती है. लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप ठंड में भी मलाईदार और गाढ़ी दही जमा सकते हैं. आइए जानते हैं सर्दियों में मलाईदार दही जमाने की आसान ट्रिक्स.
जामन सही मात्रा में डालें: बहुत ज्यादा या बहुत कम जामन दोनों ही दही खराब कर सकते हैं. 1 लीटर दूध में 1 छोटी चम्मच ताजी और खट्टी न होने वाली दही पर्याप्त होती है.
चीनी की ट्रिक अपनाएं: जामन डालते समय दूध में आधी छोटी चम्मच चीनी मिला दें. इससे बैक्टीरिया को एक्टिव होने में मदद मिलती है और दही जल्दी और गाढ़ी जमती है.
गरम जगह पर रखें: दही जमाने के बाद बर्तन को किचन के किसी गरम कोने में रखें या उसे ऊनी कपड़े या तौलिये में लपेट दें. चाहें तो गैस बंद करके ओवन या माइक्रोवेव में भी रख सकते हैं.

