पंजाब

Breaking : पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, दो मंत्रियों के विभाग बदले

पंजाब : पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने कैबिनेट स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह बदलाव पंजाब कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्रियों संजीव अरोड़ा और डॉ. रवजोत के विभागों में किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को अब लोकल बॉडीज़ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह विभाग शहरी विकास, नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों से जुड़ा बेहद महत्वपूर्ण विभाग माना जाता है। ऐसे में संजीव अरोड़ा की भूमिका अब शहरी विकास से जुड़े अहम फैसलों में और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

वहीं दूसरी ओर, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत को एनआरआई (नॉन-रेज़िडेंट इंडियन) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। एनआरआई विभाग प्रवासी पंजाबियों से जुड़े मामलों, निवेश, शिकायत निवारण और उनके हितों की रक्षा से संबंधित कार्यों को देखता है। डॉ. रवजोत को यह जिम्मेदारी दिए जाने को सरकार की एनआरआई नीति को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा विभागों के कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पंजाब सरकार की ओर से इस फेरबदल को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है, संभव है कि कुछ ही देर में इसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका