छत्तीसगढ़

खारून नदी को बचाने के लिए बड़ी घेराबंदी: मूणत और महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर चिंगरी नाला में लगाई गई स्क्रीनिंग रॉड”

रायपुर– प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत और नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग सफाई गैग और नगर निगम जोन 8. स्वास्थ्य विभाग सफाई गैंग द्वारा चिंगरी नाला की सफाई हेतु अभियान निस्तर चलाया जा रहा है। चिंगरी नाला के अंतिम छोर में गन्दगी खारून नदी में जाने से रोकने नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार स्क्रीनिग रॉड लगाये गये है और कचरा निपटान हेतु नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, सहायक अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु, द्वारा निरंतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए एसटीपी के मार्गो की आवश्यक सफाई हेतु टीम तैयार कर कचरा निपटान कार्य करने के सबंध में आवश्यक निर्देश नगर निगम जोन 8 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवागन को दिये गये है।

Back to top button
📰 E-Paper