‘आयुष्मान भारत योजना ठुकराने वालों को बंगाल की जनता करेगी सत्ता से बाहर’, नड्डा ने सीएम ममता पर साधा निशाना

कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आयुष्मान भारत जैसी योजना को ठुकराने वालों को बंगाल की जनता सत्ता से बाहर करेगी।
बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने गुरुवार रात कोलकाता में भाजपा द्वारा आयोजित डॉक्टर्स मीट को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने आयुष्मान भारत योजना को नकारा और जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस जनकल्याणकारी योजना को ठुकराया है, जनता उन्हें भी इसका जवाब देगी। इस योजना की खूबियां गिनाते हुए नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत देश के 63 करोड़ से अधिक गरीब और वंचित नागरिकों को पांच लाख रुपये तक की नि:शुल्क इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं

