मनोरंजन

उज्जैन महाकाल की शरण में शिल्पा और शमिता शेट्टी: शयन आरती में हुईं शामिल, कहा- बाबा का बुलावा आया और हम दौड़े आए

उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने हाल ही में उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों बहनों ने मंदिर की दिव्य शयन आरती में शिरकत की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

ऐसा लगता है जैसे बाबा ने हमें खुद बुलाया

आरती के पश्चात शिल्पा शेट्टी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महाकाल के दरबार में हाजिरी तभी लगती है जब स्वयं महादेव का बुलावा आता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “ऐसा लगता है जैसे बाबा ने हमें खुद बुलाया है, इसलिए हम सब कुछ छोड़कर दौड़े चले आए। यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है और आज पहली बार शाम की आरती में शामिल होकर मन को अत्यंत शांति मिली है।”

मंदिर प्रबंध समिति ने अभिनेत्रियों का स्वागत किया

शिल्पा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वह जल्द ही दोबारा यहां आना चाहेंगी। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक ने दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत-सत्कार किया।

Back to top button
📰 E-Paper