
निगम जल विभाग की त्वरित कार्रवाई: सुधारी गई राइजिंग मेन पाइपलाइन, जलापूर्ति जल्द होगी बहाल”
कल 23 जनवरी को सुबह गोगांव जलागार से नियमित पेयजल आपूर्ति की जाएगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर-विगत दिवस रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन कमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत गोगाव जलागार को भरने वाली राईजिगमेन पाईप लाईन प्रिंस ढाबा के समीप नाला कासिंग पर अचानक क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस बात की जानकारी मिलते ही नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जल कार्य विभाग के फिल्टरप्लांट की टीम तत्काल कार्यपालन अभियता फिल्टर प्लांट श्री नरसिंग फरेन्द्र के मार्गनिर्देशन में स्थल पर पहुंची एवं तत्काल पेयजल आपूर्ति रोककर आवश्यक सुधार कार्य स्थल पर प्रारंभ कर दिया था, उक्त सुधार कार्य पूर्ण कर लिया गया है और आज संध्या 6 बजे तक क्षतिग्रस्त राइर्जिंग मैन पाईप लाईन को बदलकर गोगांव जलागार में जल का भराव प्रारम्भ कर दिया गया है और कल दिनांक 23 जनवरी 2026 को सुबह से गोगांव जलागार से नियमित पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ हो जाएगी।
राईजिगमेन पाईप लाईन में अचानक आयी क्षति के कारण अत्यावश्यक सुधार हेतु नये राईजिंगमेन पाईप लाईन डालने का कार्य किया गया है। इस अत्यावश्यक सुधार कार्य के दौरान विगत दिवस दिनाक 21 जनवरी 2026 बुधवार को नियमित होने वाली संध्याकालीन जलापूर्ति और आज दिनाक 22 जनवरी गुरूवार को प्रातः कालीन एव सध्याकालीन होने वाली नियमित जल आपूर्ति गोगाव जलागार से संबधित क्षेत्र एवं वार्डो के रहवासियों को नहीं की जा सकी। पेयजल आपूर्ति राईजिंगमेन पाईप लाईन का क्षतिग्रस्त सुधार कार्य पूर्ण होने तक इस दौरान सबंधित क्षेत्र के रहवासी नागरिको को नगर निगम जलकार्य विभाग द्वारा व्यवहारिक मांग व आवश्यकता के अनुरूप पेयजल टैंकरो के माध्यम से पेयजल आपूर्ति नगर निगम जोन 1 जल विभाग के सहयोग से संबंधित क्षेत्रों में सुनिश्चित की गयी।


