RADA
पंजाब

पंजाब के अमृतसर में हुआ बड़ा हादसा DSP और SP आग में बुरी तरह झुलसे

अमृतसर। जिला लुधियाना के खन्ना शहर में वीरवार दोपहर बाईपास पर स्थित खन्ना पेपर में नशीले पदार्थ जलाते समय आग लग गई। इस दौरान नशे की खेप जलाने पहुंचे एसपी (स्थानीय) तरुण रतन और डीएसपी (डी) सुख अमृत सिंह भी झुलस गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : RRB भर्ती 2025: रेलवे ने 32,000 से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरू की

डीएसपी का हाथ 20 प्रतिशत तक झुलसा गया था जिन्हें अस्पताल में फर्स्ट एड देकर शाम सात बजे छुट्टी दे दी गई। एसपी तरुण रतन 50 प्रतिशत झुलसे हैं, जिनका अभी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद घायल पुलिस अधिकारियों का हालचाल जानने के लिए लुधियाना रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आइजीपी) धनप्रीत कौर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और खन्ना के कई पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

दोनों पुलिस अधिकारियों के कपड़ों में लग गई थी आग
खन्ना से एसपी और डीएसपी वीरवार दोपहर जब्त किए गए नशीले पदार्थ नष्ट करने के लिए अमृतसर की खन्ना पेपर मिल में पहुंचे थे। इन लोगों ने जैसे ही बॉयलर में नशीले पदार्थ फेंके तो आग की बड़ी लपटें उठने लगी और आग उनके कपड़ों में लग गई। इस पर आसपास मौजूद अन्य लोगों ने आग बुझाई और दोनों झुलसे पुलिस अधिकारियों को निजी अमनदीप अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

एसपी तरुण रतन 50 प्रतिशत झुलसे, डीएसपी सुखअमृत सिंह का हाथ झुलसा
एसपी तरुण रतन आग में करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं जबकि डीएसपी सुखअमृत सिंह का हाथ झुलसा था। कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उनका हाल जानने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। देर शाम डीएसपी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

घटना के संबंध में किसी अधिकारी ने नहीं की बात
इस घटना के संबंध में किसी भी अधिकारी ने कोई बातचीत नहीं की। अधिकारी अस्पताल आए और हालचाल जानने के बाद पिछले दरवाजे से ही लौट गए। खन्ना पेपर मिल में पंजाब भर से पुलिस अधिकारी नशीले पदार्थों की खेप नष्ट करने के लिए पहुंचते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

इससे पहले भी निजी खन्ना पेपर मिल में कई बार नशीले पदार्थों को जलाया जा चुका है लेकिन पहली बार इस तरह की घटना सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका