मध्यप्रदेश

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह की अध्यक्षता में पाठ्य पुस्तक निगम संचालक मंडल की बैठक हुई

भोपाल :स्कूल शिक्षा मंत्री एवं पाठ्य पुस्तक निगम मंडल के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अगले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें एक अप्रैल 2025 तक मिल जायें। यह सुनिश्चित किया जाये। मंत्री सिंह आज निगम मंडल की 267वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्री सिंह ने निर्देश दिये कि किताब प्रकाशन से जुड़े हर काम को समय-सारणी के साथ पूरा किया जाये। उन्होंने किताब प्रकाशन की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने के लिये भी कहा। बैठक में सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल, कमिश्नर लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक विनय निगम ने पाठ्य पुस्तक निगम की गतिविधियों की जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका