छत्तीसगढ़
Trending

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति की हुई बैठक

-बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण संबंधी कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
रायपुर 04 मार्च 2025 l कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण के लिए ऐसी संस्थाओं का चयन किया जाए जो निर्धारित मापदण्डों का पूर्णतः पालन करें। साथ ही सघन निरीक्षण करने तथा अनुभवी कार्यक्षेत्र में अनुभव रखें। साथ ही उन्होंने बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण संबंधी कार्यवाही को निर्धारित समय-सीमा मे पूर्ण करने निर्देश दिए।
इस बैठक में कलेक्टर द्वारा पलायन एवं बंधक श्रमिकों की शिकायतों की भी विस्तार से जानकारी ली गई तथा बंधक श्रमिकों के सर्वेक्षण संबंधी कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, परियोजना अधिकारी, बाल श्रम परियोजना रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, सहायक श्रमायुक्त, सदस्य-सचिव एवं श्री अर्जुन साहू, श्री ओम प्रकाश बघेल एवं श्री अनिल माहेश्वरी स्थानीय जन प्रतिनिधी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका