tips and trick

WhatsApp में आया नया फीचर, चैटिंग करते-करते कर पाएंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें पूरा तरीका

WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग करने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप नहीं रहा है। इसमें UPI के साथ-साथ मोबाइल रिचार्ज की भी सुविधा मिलेगी। मेटा के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इस मैसेजिंग ऐप में मोबाइल रिचार्ज की सुविधा शुरू हुई है। आप अपने प्रीपेड मोबाइल को वॉट्सऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। आपको किसी तीसरे यानी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। इस फीचर को हाल ही में रोल आउट किया गया है। जल्द ही, यह फीचर भारत में सभी वॉट्सऐप यूजर्स को मिलने लगेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वॉट्सऐप का नया फीचर

WhatsApp को 2009 में लॉन्च किया गया था। पिछले 25 साल में इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को पूरी दुनिया में जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। भारत में भी वॉट्सऐप के करोड़ों एक्टिव यूजर्स हैं। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कुछ साल पहले ही UPI सर्विस WhatsApp Money भी लॉन्च किया है। अब यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज करने की भी सुविधा वॉट्सऐप के जरिए मिलने लगेगी। इस फीचर को Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है।

कैसे करें मोबाइल रिचार्ज?

सबसे पहले आपको इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन के WhatsApp ऐप का नया अपडेट इंस्टॉल करना होगा।

  • ऐप को अपडेट करने के बाद आपको WhatsApp लॉन्च करना होगा।
  • ऐप ओपन करने के बाद आपको होमस्क्रीन पर दिखने वाले ‘₹’ आइकन पर टैप करना होगा।
  • फिर यहां मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और टेलीकॉम ऑपरेटर का चुनाव करना होगा।
  • यहां आप अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में से भी मोबाइल नंबर का चुनाव कर सकते हैं।
  • नंबर और ऑपरेटर के बाद रिचार्ज प्लान चुनकर पेमेंट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • फिर आप अपने पसंदीदा पेमेंट ऐप के जरिए भुगतान करें।
  • इसके बाद आपका मोबाइल नंबर रिचार्ज हो जाएगा।

वॉट्सऐप की सुविधा की खास बात ये है कि आपको ऐप से बाहर नहीं जाना होगा और आप चैटिंग करते-करते भी मोबाइल रिचार्ज करा सकते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका