RADA
छत्तीसगढ़
Trending

ट्रक ने स्कूटी सवार नव दंपत्‍त‍ि काे कुचला, परिजनों ने किया चक्काजाम

दुर्ग / भिलाई । दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्रांतर्गत फोरलेन पर बीती रात 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार काे अपनी चपेट में लिया, जिसमें नव दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के वार्ड 13 कोहका निवासी मुकेश कुर्रे (28 वर्ष ) एवं उसकी धर्मपत्नी कमलेश्वरी कुरें (26 वर्ष) अपने रिश्तेदार लव कुमार डाहरे के घर से डिनर कर के लौट रहे थे। रात 11 बजे खुर्सीपार में क्रॉस ओव्हर ब्रिज के पहले ही अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। नवदम्पत्ति की दो महीने पहले ही विवाह हुआ था।
लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल में भेज दिया है। घटनास्‍थल पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। आरोपि‍त ट्रक चालक को पकड़ने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने चक्काजाम कर द‍िया। पुलिस ने परिजनों को सलाह देकर मामले को शांत कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका