उत्तरप्रदेश
Trending

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने किया आत्महत्या

जालौन । जालौन में रविवार देर रात को एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना कोंच कोतवाली के मोहल्ला जवाहर नगर की है। मूल रूप से ग्राम अंडा के रहने वाले अवधेश पहारिया अपने 40 वर्षीय इकलौते पुत्र आकाश पहारिया और पत्नी के साथ कोंच के जवाहर नगर में वर्षो से रह रहे थे। उनका पुत्र आकाश ठेकेदारी के साथ भाजपा की राजनीति भी कर रहा था, रविवार देर रात को आकाश ने पारिवारिक विवाद में रात्रि लगभग ढाई बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके पिता अवधेश व मां ममता जाग गई, जिन्होंने खून से लथपथ अपने बेटे को देखा, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। रात में आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने खून से लथपथ हालत में आकाश को देखा, तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही कोंच सर्कल के क्षेत्राधिकारी डॉ देवेंद्र पचौरी, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण राय, सागर चौकी प्रभारी अवनीश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि मृतक आकाश का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।बीते दो माह से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। रात में फोन पर हुए विवाद के बाद आकाश ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पचौरी करना है कि मामले की विवेचना की जा रही कि किन परिस्थितियों में युवक ने आत्महत्या की है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper