पंजाब
Trending

अमृतसर के दरबार साहिब परिसर में युवक ने की खुदकुशी

चंडीगढ़। अमृतसर स्थित दरबार साहिब परिसर में रविवार सुबह एक युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने घर में रखेंगे ये 7 चित्र – Pratidin Rajdhani

स्थानीय पुलिस के मुताबिक दरबार साहिब में रविवार सुबह एक वीआईपी दर्शन के लिए आये हुए थे। उनके सुरक्षाकर्मी दरबार साहिब के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक युवक आया और वहां मौजूद पुलिसकर्मी की रिवाल्वर झपट कर खुद को गोली मार ली।

ये खबर भी पढ़ें : चाॅकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम बच्ची से रेप ,आराेपी अगिरफ्तार

इस घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। दरबार साहिब परिसर में रविवार के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आये हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

ये खबर भी पढ़ें : सुभद्रा योजना के लिए आवेदन करने के चरण – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper